नीती और माणा घाटी के ग्रामीणों ने डीएम स्वाति एस भदौरिया से ग्रीष्मकाल के लिए अपने पैतृक गांवों में लौटने के लिए अनुमति देने की मांग उठाई। घाटी के जनप्रतिनिधियों ने डीएम से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। डीएम ने शीघ्र इस संबंध में कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
जिला प्रधान संगठन के महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, प्रधान सरिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेंद्र सिंह और इंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि पैतृक गांवों में समय पर नहीं लौटे तो काश्तकारों को राजमा, आलू और सेब की पैदावार में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने लॉकडाउन का पालन करते हुए एक समय सीमा निर्धारित कर ग्रामीणों को पैतृक गांवों में जाने की अनुमति देने की मांग की। डीएम ने कहा कि शीघ्र इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो