फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संगम घाट पर की पूजा, कार्यकर्ताओं से मिलीं

Wed, 30 Sep 2026 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा इन दिनों चमोली जिले के भ्रमण पर हैं। मंगलवार को उन्होंने संगम तट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में महिला स्वास्थ्य जन-जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वह विभिन्न राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित कर रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। फाउंडेशन का लक्ष्य बेटियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा टम्टा, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें