फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में संचार सेवा सुचारु न होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस नारायणबगड़ में संचार सेवा सुचारु न होने पर लोगों ने आक्रोश जताया और पोस्ट ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि संचार सेवा न होने पर दूरस्थ इलाकों के लोगों के ऑनलाइन कार्य नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष मोनू सती, व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर कंडारी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दरबान गुसाईं, गुड्डी नेगी, रीना रावत, नरेंद्र सिंह, संगीता देवी, प्रेम पुरोहित ने कहा कि डाकघर में एक महीने से लेनदेन, स्पीड पोस्ट, पीएलए, आरडी आदि ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। लोग वाहनों में दोगुना किराया देकर दूरस्थ गांवों से यहां पहुंच रहे हैं लेकिन संचार सेवा न होने से उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। डाक अधीक्षक का फोन भी अक्सर बंद मिलता है। उप डाकपाल नारायणबगड़ हर सिंह राणा ने कहा कि इस संबंध में प्रखंडीय अधीक्षक से लगातार पत्राचार कर समस्या से अवगत कराया है। इसके बावजूद कनेक्टिविटी बहाल नहीं हो सकी है। व्यवस्था ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें