फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोगों की आंखों की जांच हुई

Wed, 13 May 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। विवेकानंद नेत्र चिकित्सालय देहरादून की ओर से बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी गई। शिविर में 35 लोगों की आंखों की जांच की गई और 10 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु देहरादून के लिए रेफर किया गया। इस अवसर पर नेत्र चिकित्सक डॉ सौरभ बर्तवाल, डॉ राकेश कुमार, डॉ अनूप पंवार, सेवा इंटरनेशनल के संजय बुटोला और पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी शिविर में मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें