फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: मूसलाधार बारिश से उफान पर आया गदेरा, घरों- दुकानों से मलबा हटाने में जुटे लोग, अस्पताल से निकाला पानी

Fri, 11 Apr 2025 02:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

देवराड़ा गदेरा उफान पर आने से थराली और नासिर बाजार में भारी नुकसान हुआ। विधायक और तहसील प्रशासन की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों को प्रभावितों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं?
विज्ञापन
घरों और दुकानों से मलबा हटाने में जुटे रहे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश के कारण देवराड़ा गदेरा उफान पर आने से थराली अपर बाजार और नासिर बाजार में दस से अधिक दुकानों में भारी मात्रा में घुसा गया था। जबकि घरों के आंगन में भी मलबा घुस गया था। बृहस्पतिवार को लोग सुबह से ही घरों और दुकानों से मलबे को हटाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


विधायक भूपाल राम टम्टा और प्रशासन की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने भारी बारिश और ओलावृष्टि से तुंगेश्वर, देवराड़ा, लोल्टी, थाला, तलवाड़ी और ग्वालदम में हुए नुकसान का जायजा लिया।

तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि कर्णप्रयाग-सिमली-ग्वालदम हाईवे सहित मुख्य मार्गों से मलबा हटा दिया गया है और यातायात सुचारु कर दिया है। थराली बाजार में मलबे में दबी गाड़ियों को निकाल लिया है। वहीं सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन


विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि प्रशासन को प्रभावित लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके। प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। निरीक्षण टीम के साथ पीएमजीएसवाई, नगर पंचायत और लोनिवि के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद

अस्पताल से निकाला पानी
थराली। बुधवार शाम को ही तेज बारिश से सीएचसी परिसर में पानी और मलबा घुस गया था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अनुसार अस्पताल के पैथोलॉजी, आपातकालीन वार्ड और फार्मेसी कक्ष में पानी घुस गया था। तब आपातकालीन वार्ड में कोई भी भर्ती नहीं था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरे अस्पताल से पानी हटा दिया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा
थराली बाजार में हुए नुकसान का नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने भी अधिकारियों के साथ मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को प्रशासन की तरफ से मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि वे सड़क किनारे नालियों को ठीक करें। उन्होंने थराली अनुसूचित बस्ती और मुस्लिम बस्ती में घुसे मलबे से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: संवारे जाएंगे पुराने कूप, सरकार देगी नया रूप, सीएम धामी ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


गेहूं की फसल दबी, खेतों की मिट्टी बही
लोल्टी गांव में बीच खेतों में भारी मात्रा में नाले का मलबा जाने से पचास नाली से अधिक भूमि पर गेहूं की फसल दब गई। खेतों की मिट्टी भी बह गई। ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान भूपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, कंचन सिंह, देवराम आदि का कहना है कि उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें