कुलसारी में हुई सर्वजन स्वराज पार्टी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनता कांग्रेस व बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं। विस प्रभारी विक्रम राम महर ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर और स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन कर महावीर शाह उपाध्यक्ष, उमेद सिंह व राजेंद्र भंडारी सहसचिव, दयाल सिंह सचिव, गोविंद सिंह प्रचार सचिव और मदन रावत प्रवक्ता बनाए गए। वहीं युवा कार्यकारिणी में नरेंद्र उपाध्यक्ष, मनोज राणा महासचिव, विशनराम भारती सचिव, जगदीश पुरोहित, प्रमोद सिंह व पंकज भंडारी मीडिया प्रभारी बने। पार्टी जिलाध्यक्ष केएस राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रेम गौड़ और नरेंद्र भंडारी मौजूद थे।