फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में भालू की धमक से लोगों में दहशत

Sun, 29 Sep 2024 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। क्षेत्र में इन दिनों भालू की दहशत बनी है। डाडों गांव में शाम होते ही भालू आबादी क्षेत्र में घुस रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से रात को क्षेत्र में गश्त भी की जा रही है लेकिन भालू की धमक से लोग सहमे हैं। लोगों का कहना है कि भालू के डर के कारण घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रतिवर्ष शीतकाल में भालू खाने की तलाश में आबादी क्षेत्र में पहुंच जाता है और साग-सब्जी, बागवानी, नकदी फसल राजमा, मक्का, चौलाई सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को जंगल में खदेड़ने और लंबी दूरी की गश्त बढ़ाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें