फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए भेंटा के लोगों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर भेंटा के लोगों का धरना तहसील परिसर में छठे दिन भी जारी रहा। पूर्व प्रमुख सुशील रावत ने कहा कि नगर पंचायत का मुख्य क्षेत्र होने के बावजूद भेंटा तक सड़क का निर्माण न होने से लोग परेशान हैं। नगर क्षेत्र के बावजूद यहां की जनता को अभी भी तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई में चलकर भारी सामान भी पीठ और सिर में भेंटा तक ले जाना पड़ता है। जनता लंबे समय से अपर बाजार थराली से भेंटा तक सड़क निर्माण की मांग कर रही, लेकिन शासन-प्रशासन और सरकार ने उनकी मांग को अनसुना किया। जनता को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा है। इस मौके पर कुंवर सिंह, आनंदी देवी, मोहिनी देवी, बसंती देवी, कमला देवी, प्रमिला देवी, चंद्रकला देवी, शंकर सिंह, भूपाल सिंह, सूरज, दिग्विजय, प्रशांत, नरेंद्र, अरविंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें