फोटो
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के आसमान में बृहस्पतिवार को पहली बार लोगों ने पैराग्लाइडिंग देखी। देवाल ब्लॉक के पर्यटन स्थल लोहाजंग से उड़ान भरकर यूएसए के बेंजामिन क्लिट और उनके साथी करीब दो घंटे तक गोपेश्वर के आसमान में पैराग्लाइडिंग करते रहे। बताया जा रहा है कि उन्हें उत्तरकाशी जाना है। आसमान में पैराग्लाइडिंग करते देख लोग रोमांचित हो उठे। नगर में जगह-जगह से लोग आसमान की ओर नजरें टिकाए रहे। पहली बार इस तरह पैराग्लाइडिंग देखने से लोगों में खासा कौतूहल बना रहा। कई लोग काफी देर तक उनकी उड़ान को देखते रहे। संवाद