नारायणबगड़। सिमली(बधाण) गांव में पांडव नृत्य के सातवें दिन गैंडा वध का मंचन किया गया। पांडव नृत्य के सातवें दिन पांडु पुत्र अर्जुन ने अपने पिता के श्राद्ध के लिए पाताल लोक में नागार्जुन के गैंडे का वध किया। गैंडा वध के मंचन को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-दमाऊं के तालों पर पांडव पश्वाओं ने नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। जागर गुरु राजेंद्र सिंह ने पांडवाणी गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रमुख यशपाल नेगी ने कहा कि अपनी पौराणिक विरासत को जीवंत रखने के लिए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दलीप नेगी, सुरेंद्र धनेत्रा, बीरेंद्र बुटोला, नदंन सिंह, चंद्रसिंह, भगत बुटोला, देवेंद्र बुटोला, कर्ण सिंह, जयवीर बुटोला, जयपाल बुटोला आदि थे। संवाद