फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग और गौचर में रामलीला देखने उमड़े लोग

Tue, 13 Oct 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गौचर। नवरात्र पर्व पर कर्णप्रयाग और गौचर में आयोजित रामलीला मंचन देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सदाशिव रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग में सोमवार रात भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के साथ मंचन शुरू हुआ। मंचन में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण को ब्रह्म देव से वरदान मिला। महाराजा दशरथ को पुत्र न होने पर कुलगुरु वशिष्ठ ने पुत्रेष्टि यज्ञ की सलाह दी। इसके बाद महारानी कौशल्या से श्रीराम, कैकेयी से भरत और सुमित्रा से लक्ष्मण व शत्रुघ्न जन्मे। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि आदर्श समाज की स्थापना श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही संभव है। वहीं गौचर में श्री कामधेनु रामलीला कमेटी के मंचन के दूसरा दिन श्री राम ने गुरु विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की। उन्होंने ताड़का और असुरों का संहार किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें