लोक गायक दिगंबर बिष्ट के नाम रही चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव की दूसरी संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले की दूसरी संध्या को लोक गायक दिगंबर बिष्ट ने लोक गीतों व जागरों की शानदार प्रस्तुतियों ने खास बना दिया। गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
20वें हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक दिगंबर बिष्ट व उनकी टीम ने जीतू बगड़वाल जागर, देवी जागर, शिव नृत्य सहित विभिन्न लोकगीतों और जागरों की प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा लोकगीतों की भी देर रात तक प्रस्तुतियां होती रहीं। ठंड के बावजूद लोग पंडाल में डटे रहे। इससे पूर्व बामनाथ फिलिंग स्टेशन मैनेजर आयुष नैनवाल, पूर्व प्रधानाचार्य केएल टम्टा ने सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया। मेला अध्यक्ष सोहन लाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने दिगंबर बिष्ट व उनकी टीम को सम्मानित किया। इस दौरान फतेराम सती, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, सभासद गिरीश किमोठी, सतेंद्र बुटोला, प्रदीप पुरोहित, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, महामंत्री प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष चौधरी ने किया।
-
लोक गीत व नृत्य में जूहा स्कूल वीणा प्रथम
पोखरी। शरदोत्सव के तीसरे दिन मंच पर छात्र-छात्राओं व महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों व नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार को जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं की लोक नृृत्य, लोक गीत व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। लोकगीत में जूनियर हाईस्कूल वीणा प्रथम, जूहा वल्ली द्वितीय और टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी तृतीय रहा। लोक नृत्य में जूनियर हाईस्कूल वीणा प्रथम, जूहा पोखरी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा। क्विज प्रतियोगिता में टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी प्रथम, शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी द्वितीय और जूहा सौडामगरा तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा महिला मंगल दलों ने भी प्रस्तुति दी। मयाणी की महिला मंगल दल ने हर्षू मामा घोटि जालु रैठू..., जबकि खड़की व वल्ली की महिला मंगल दलों ने पंचनाम देवताओं की जै बोला की प्रस्तुति से माहौल की रौनक बढ़ा दी। संवाद