फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रीतम के मैं जाणु दूर देश पार... पर जमकर झूमे लोग

Thu, 07 Nov 2024 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गैरसैंण मेले में प्रस्तुति देते पदमश्री प्रीतम भरतवाण। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले में प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति पर लोग खूब झूमे। जागर सम्राट प्रीतम ने मेरी बसंती.., मैं जाणु दूर देश पार..., मिजाज्या होंसिया, सरुली मेरो जिया लगी गे..., बिंदुली..., मोहन तेरि मुरली, सुंदरा छोरी..., सिरा लाई बिन्दी...समेत कई गीत गाए।
जीआईसी मैदान में चौथे दिन मेला कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के पुत्र पंकज नेगी, ममता नेगी और जिपं बलवीर रावत ने किया। मेले में महिला सशक्तिकरण समूह की महिलाओं ने श्री रघुनंदन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला के कुछ अंशों का मंचन किया। रावण बनी लक्ष्मी रावत, मेघनाद बनी कमला बिष्ट ने शानदार अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं पद्मश्री भरतवाण ने अपनी टीम के सह गायक दलीप अंजवाल, अर्जुन सेमलिया, गायिका सीमा पंगरियाल, देविका, श्वेता, संगीता और राय सिंह, पूनम आदि के साथ मेेला मंच पर समा बांधा। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष हीरा फनियाल, वीरेंद्र टम्टा, दिनेश गौड़, थानाध्यक्ष जेएस नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, जानकी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
रस्साकशी में परवाड़ी की टीम ने मारी बाजी
मेले में आयोजित महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में परवाड़ी की महिलाओं ने फरकंडे तल्ली की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सारकोट, मेलबगड़, सलियांणा, कनख्वाली, मजेड़ासार आदि गांवों की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर खेल प्रभारी एवं निर्णायक मंडल के सुरेंद्र सौरियाल, मनोज शाह, त्रिलोक नेगी, किशोर रावत आदि मौजूद थे।

डीएम ने मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौचर। 14 नवंबर से होने वाले 72वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी हैं। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम संदीप तिवारी गौचर पहुंचे। उन्होंने मेले की तैयारियों को समय से पूर्व करने के लिए प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने हवाई पट्टी से लेकर मुख्य बाजार और मेला मैदान का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस बार भी मेले में 144 विभागीय स्टाल और 287 दुकानें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा मेला कैंटीन, ग्रेफ कैंटीन और पुलिस मैस अलग से लगाई जा रही है। डीएम ने उपजिलाधिकारी से मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस के अधिकारियों से बैठक कर जल्द कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही नगर पालिका गौचर को मेले में साफ-सफाई रखने और मेला समाप्त होने पर तुरंत कूड़ा उठाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मेलाधिकारी एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुधा डोभाल, अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान, सुरेंद्र सिंह नेगी, रोशन सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें