फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माता अनसूया और ध्याणियों का मिलन देख भावुक हुए लोग

Mon, 05 Jan 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सोमवार को मंडल घाटी की मां अनसूया देवी की देवरा यात्रा जिलासू गांव से रात्रि प्रवास के लिए सिवाई गांव पहुंची। सुबह पुजारी राकेश तिवारी, वैभव तिवारी और चंद्र शेखर तिवारी ने वैदिक मंत्रों से देवी की महाभिषेक पूजाकर भोग अर्पित किया। दोपहर को माता अनसूया ने गांव के पौराणिक आदि शक्ति मां चंडिका देवी और महादेव मंदिर की परिक्रमा कर वस्त्र और आभूषण अर्पित किए। इस दौरान देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। जिलासू गांव का भ्रमण करने के बाद देवी की डोली यात्रा अपने निशाणों के साथ रात्रि प्रवास के लिए सिवाई गांव पहुंची। यहां पर ध्याणियों और माता अनसूया का मिलन देखकर ग्रामीण भावुक हो गए। इस दौरान देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, मनोज बहुगुणा, प्रकाश कैलखुरा, इंदू सती, किरन कैलखुरा, प्रवीण तिवारी, अंजू पंत, पुष्पा मैठाणी और पिंकी बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें