फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर और कर्णप्रयाग में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान

Fri, 19 Sep 2025 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर/कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते उत्पात से लोग परेशान हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने वन विभाग के रेंजर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर में लंबे समय से बंदरों का उत्पात मचा है। बंदरों के झुंड काश्तकारों के खेतों और फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों पर हमला कर रहे हैं। वहीं कर्णप्रयाग में भी बंदरों का उत्पात मचा है। सुभाषनगर निवासी निर्मला सती ने बताया कि बंदरों को भगाने पर वह हमला कर रहे हैं। धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि वन विभाग बंदरों को पकड़ने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र दे सकता है लेकिन पालिका क्षेत्रांतर्गत बंदरों को पकड़ने का जिम्मा नगर पालिका का है। इसके लिए जारी हुए जीओ में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पालिका से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें