फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटमिक्स प्लांट के विरोध में मार्ग जाम

Fri, 11 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही में हॉटमिक्स प्लांट के विरोध में बिरही के ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक सांकेतिक जाम भी लगाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार मंजू राजपूत और चमोली थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। कहा गया कि जब तक प्लांट का आवंटन रद्द नहीं किया गया, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

शुक्रवार को दोपहर एक बजे बिरही गांव के महिला और पुरुष बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचे और प्लांट के समीप जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन को देखते हुए नायब तहसीलदार मंजू राजपूत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों और प्लांट संचालकों के मध्य वार्ता करने की बात कही, लेकिन ग्रामीण प्लांट आवंटन को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी यहां हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया था, जिसके धुएं से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा।

उन्होंने कहा कि जब तक प्लांट हटाया नहीं जाता तब तक रोज विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद ग्रामीणों ने शाम चार बजे जाम खोल दिया। वहीं डीएम विनोद कुमार सुमन ने तहसील प्रशासन को प्लांट की जांच के आदेश दिए। डीएम ने कहा यदि प्लांट संचालन के पास यदि एनजीटी की अनुमति नहीं है तो प्लांट संचालन रद्द किया जाएगा।

इस मौके पर मंजू पुरोहित, बच्ची देवी, खीमा देवी, विमला देवी, बसंती देवी, श्यामा देवी, गुलाब सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह, गौर सिंह, गोविंद, रणवीर सिंह, सावित्री देवी और गुड्डी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें