कर्णप्रयाग में थाने के निरीक्षण के दौरान आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते एसपी। संवाद
फोटो
कर्णप्रयाग। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बृहस्पतिवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित पड़ी शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा के उपकरणों की जांच की और पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों को उपकरणों को नियमित प्रशिक्षण में लाने के लिए कहा। थाने से लगे नाले के निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने पालिका अध्यक्ष से वार्ता की। साथ ही पार्किंग, अतिक्रमण, जाम आदि की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। वहीं निरीक्षण से पूर्व उन्होंने मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों तक ही सामान लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष राकेश भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाईं, चौकी प्रभारी कर्णप्रयाग राजीव कुमार, चौकी प्रभारी लंगासू अमनदीप सिंह, महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद