फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पैदल मार्ग बना बदहाल, जान जोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर ग्रामीण

Sat, 18 Jul 2026 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था नगर पंंचायत थराली के ऊंग तोक को जोड़ने वाला पैदल मार्ग
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर पंचायत थराली के वार्ड संख्या चार स्थित ऊंग तोक को जोड़ने वाला पैदल मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे 16 परिवारों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी मनोज सिंह, जगमोहन सिंह, मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, जय सिंह, चंद्रमोहन, विनोद सिंह और अब्बल सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022 से क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा से ऊंग तोक तक करीब 500 मीटर सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकवीर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण का स्टीमेट आपदा मद के लिए भेज दिया गया है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें