गैरसैंण रामलीला मैदान में धर्मसभा को संबोधित करते ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महारा
फोटो
आदिबदरी/गैरसैंण। चमोली मंगलम यात्रा के तहत निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज रविवार को आदिबदरी पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना की। यात्रा का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया गया। गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शास्त्रों में उल्लेखित मार्गदर्शक तत्वों का पालन न करने से पाप बढ़ रहा है। सबको अपने प्राचीन वेद शास्त्रों की ओर लौटना होगा तभी सुख, शांति और समृद्धि के द्वार खुलेंगे। इसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गैरसैंण के रामलीला मैदान में धर्मसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बदरीनाथ पुजारी डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुन्दानंद ब्रह्मचारी, बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी जगदंबा सती, गौरव शाह, पुष्कर रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद