फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीडीएनए की टीम ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

Sat, 27 Sep 2025 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में केंद्र-राज्य की संयुक्त पीडीएनए टीम ने आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण और आकलन किया। टीम ने प्रभावित गांवों में आजीविका पर पड़े प्रभाव की समीक्षा की और रिपोर्ट के आधार पर पुनर्वास योजनाएं बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोटो-
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ की बैठक, किए जा रहे कार्यों की ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। केंद्र और राज्य की संयुक्त पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) टीम ने चमोली जनपद में आपदा से हुए नुकसान का आकलन और निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने आपदा प्रभावितों से बात भी की। इसके बाद टीम ने एडीएम विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग ब्लाॅक सभागार में बैठक की। टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका पर पड़े प्रभाव और उसे सामान्य करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
चमोली जिले के थराली और नंदानगर तहसील के गांवों में बरसात में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से सीबीआरआई, आईआईटी रुड़की और यूएलएमएमसी की संयुक्त पीडीएनए की टीम गठित की गई है। टीम की ओर जनपद के थराली और नंदानगर तहसीलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा कर सार्वजनिक और निजी संपत्तियों के नुकसान का आकलन किया। इस मौके पर एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर तैयार होंगी योजनाएं
रुद्रप्रयाग। केंद्र सरकार की टीम ने रुद्रप्रयाग जिले में भी निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा कर विभागवार आंकड़े व तथ्यों का संकलन किया। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर भविष्य की पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं आपदा प्रबंधन की योजनाएं तैयार की जाएंगी। पीडीएनए की टीम ने नगर पंचायत सभागार अगस्त्यमुनि में जिला स्तर पर नामित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा की। नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित क्षति एवं आवश्यकताओं की जानकारी टीम को बताई। टीम के सदस्यों ने बताया कि विभागवार प्रस्तुत आंकड़ों एवं तथ्यों का संकलन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। टीम में डॉ. शांतनु सरकर, डॉ. डीपी कानूनगो, रूपम शुक्ला, प्रेम सिंह नेगी, डॉ अशोक ठाकुर, रानू चौहान आदि शामिल थे। इस दौरान सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें