फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयनीय बनी है चमोली-लस्यारी-भतंग्याला सड़क की स्थिति

Sat, 12 Dec 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली ब्लॉक  के 14  गांवों को यातायात से जोड़ने वाले 23 किमी चमोली-लस्यारी-भतंग्याला सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। 23 किमी में से करीब 15 किमी सड़क जानलेवा बनी हुई है।
विज्ञापन


नव्वा गांव के समीप  मोटर पुल दो वर्षों से निर्माणाधीन होने से  वाहन गदेरे से होकर गुजर  रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सड़क की स्थिति सुधारने के लिए कई  बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन स्थिति जस की तस है।


इस सड़क का पहले सात किमी हिस्सा लोनिवि के अधीन  है। शेष 16 किमी सड़क संरक्षण का  जिम्मा  पीएमजीएसवाई के पास है।

सड़क से फर्स्वाण फाट क्षेत्र के  रांगतोली,  हरमनी, लस्यारी, लासी, मजोठी,  नव्वा, सेम-डुंगरा, मैड़-ठेली,  नेथोली,  सरतोली और भतंग्याला गांवों के  ग्रामीण आवाजाही करते  हैं।
विज्ञापन


रांगतोली गांव से भतंग्याला तक सड़क पर  तीखे मोड़ होने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत और मैड़-ठेली के प्रधान सुरेंद्र रावत का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारी सड़क सुधार की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की ओर से शीघ्र सड़क का काम पूरा करने का आश्वासन के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।

इधर, पीएमजीएसवाई के  अधिशासी अभियंता आरपी सिंह का  कहना है कि मोटर मार्ग पर दो पुल बनने हैं। पहले पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें