पाताल गंगा में मलबा आने से हाईवे रहा बंद
पीपलकोटी (चमोली)। बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा में मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग करीब साढ़े सात घंटे बंद रहा।
शनिवार रात को करीब दो बजे पाताल गंगा में चट्टान से आया मलबा बोल्डरों के साथ हाईवे पर आकर रुक गया। रविवार सुबह से ही यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सुबह नौ बजे बीआरओ की जेसीबी ने मलबे का निस्तारण कर यातायात सुचारु किया। यहां पर अभी भी मिट्टी से दलदल की स्थिति बनी है, जिसमें वाहन रपट रहे हैं।