बदरीनाथ हाईवे पर गोविंदघाट के पास गदेरे में इस तरह फंस रहे छोटे वाहन। यात्री हो रहे परेशान।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को गोविंदघाट के पास नाला अचानक उफान पर आ गया जिस कारण बदरीनाथ आने और जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद नाले में पानी कम हुआ तो बड़े वाहन किसी तरह नाला पार कर निकल जा रहे थे लेकिन छोटे वाहन नाले में फंस रहे थे। ऐसे में यात्रियों को खुद वाहनों को धक्के मारकर नाला पार कराना पड़ा।