फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यात्रियों का वाहन सड़क पर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन गोविंदघाट के पास हाईवे पर पलट गया। हादसे में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गोविंदघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के 13 यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर्स अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेज दिया गया है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें