नारायणबगड़। विकासखंड नारायणबगड़ के ग्राम पंचायत जुनेर में 33 वर्षों तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवा देने वाली पार्वती फरस्वाण को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके विदाई दी। निवर्तमान प्रधान नरेंद्र भंडारी ने पार्वती फरस्वाण को उनके कार्यों के लिए सम्मानपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। भंडारी ने कहा कि पार्वती फरस्वाण ने 33 वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाएं प्रेरणादायी रहेंगी। संवाद