फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

Sat, 04 Jul 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा को पुन: प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए सभी को तैयारियों में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष अमर सिंह रावत ने कहा कि चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ स्तरीय संगठन होता है। इसलिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय होकर कार्य करें। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की है। इस दौरान थालाबैंड के जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रभारी अनूप नेगी, डॉ. मातबर सिंह रावत, टीपी सती, रमेश चौधरी, सुनीता चमोला, नारायण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें