फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मिलेगा छुटकारा, बनेगी दुमंजिला पार्किंग

Tue, 27 Jan 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में आए दिन लग रहे जाम से लोगों को अब जल्द निजात मिल सकेगी। नगर पालिका गोपेश्वर की ओर से नगर में पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से दुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


26 जनवरी को शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह ने पार्किंग स्थल का भूमि पूजन किया। पालिका अधिकारियों ने चालू वर्ष के अंत तक पार्किंग निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है।

नगर पालिका गोपेश्वर में करीब 40 हजार की आबादी है। अधिकतर कर्मचारी वर्ग होने से यहां वाहनों की संख्या भी अच्छी खासी है, लेकिन पार्किंग न होने चलते यहां रोज जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए जनता ने नगर में पार्किंग सुविधा बढ़ाने की मांग की। जनता के दबाव को देखते हुए नगर पालिका बोर्ड ने पार्किंग निर्माण के लिए हुड़को संस्था से डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण लिया।

पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चालू वर्ष के अंत तक पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। जिस भूमि पर पार्किंग निर्माण किया जा रहा है, इस पर पुलिस भी अपना आधिपत्य जता रही थी, लेकिन न्यायालय के दखल के बाद भूमि का स्वामित्व पालिका को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें