फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिक्षकों के तबादले से अभिभावकों में नाराजगी

Thu, 03 Sep 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदासैंण। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण से पांच शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने प्रशासन को 20 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो विद्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। एसएमसी अध्यक्ष रेवत सिंह नेगी ने कहा कि विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। पीटीए अध्यक्ष अर्जुन भंडारी ने बताया कि शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा परिणाम प्रभावित होंगे। उन्होंने शिक्षा डॉ. मंत्री धन सिंह रावत को इस संबंध में पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ता व एलटी पद रिक्त हैं। वर्तमान में 219 छात्र अध्ययनरत हैं। ग्राम प्रधान विनोद रावत आदि ने विद्यालय में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


पीएचसी शैलेश्वर को दूसरी बार मिला कायाकल्प अवाॅर्ड
नंदासैंण। पीएचसी शैलेश्वर को लगातार दूसरी बार कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की कायाकल्प अवाॅर्ड योजना के तहत पीएचसी शैलेश्वर को लगातार दूसरी बार यह सम्मान मिला है। मिशन के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने 29 अगस्त को चयनित चिकित्सा इकाइयों की सूची जारी की जिसमें पीएचसी शैलेश्वर का नाम शामिल है। कायाकल्प योजना स्वास्थ्य इकाइयों में साफ-सफाई, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की सुविधाओं जैसे मानकों का मूल्यांकन करती है। पीएचसी शैलेश्वर के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने इस चयन को पूरे केंद्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताया। सीएमओ चमोली ने भी स्वास्थ्य केंद्र को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें