श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल जयकंडी में शिक्षकों और अभिभावकों ने बैठक की। इसमें विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर शिक्षा में अभिभावकों से सहयोग की अपील की। बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए करियर काउंसलिंग की जरूरत पर जोर दिया गया।
प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने अभिभावकों से घर में अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। स्कूल से एक बच्चे का जेईई एडवांस और दो बालिकाओं का चयन इसी सत्र में नीट में हुआ है। विद्यालय के सात बच्चों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी के तौर पर चयन हुआ है। इन्हें हर माह डेढ़ हजार की छात्रवृत्ति सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। इस मौके पर प्रदीप बिष्ट, लक्ष्मीप्रसाद कुमेड़ी, सरिता बिष्ट, सुनीता देवी, धीरेंद्र भंडारी, अनिल खंडूड़ी, डा. कमलेश कुंवर, त्रिलोक नेगी मौजूद थे।