फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका आदिबदरी की एसएमसी की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी आदिबदरी के एसएमसी की बैठक में अभिभावक व पदाधिकारियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुनील बहुगुणा ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए विद्यार्थी, अध्यापक व अभिभावक के बीच विशेष तालमेल की जरूरत है। प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने कहा कि मात्र 45 प्रतिशत विद्यार्थी ही ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ पाए। अभिभावक विद्यालय में अपने बच्चों को भेजने से न डरें। विद्यार्थियों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग होगी, कोविड गाइड लाइन के अनुसार सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ाई की उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर प्रधान यशवंत भंडारी, मनोज कुंवर, आरती देवी, शिक्षक हरीश नेगी, प्रदीप कंडारी, प्रविंद्र नेगी, बसंती देवी और नरेश बरमोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें