फोटो
देवाल। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के कई पद रिक्त होने से पढ़ाई बाधित हो रही है। इंटर कॉलेज मुंदोली के अभिभावक संघ ने अपर निदेशक व मुख्य शिक्षाधिकारी से विद्यालय में प्रधानाचार्य व शिक्षकों की तैनाती की मांग की। इंटर कॉलेज मुंदोली सहित कई विद्यालयों में अंग्रेजी, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के कई पद रिक्त है। मुंदोली के अभिभावक संघ के अध्यक्ष बच्चीराम के नेतृत्व में मुख्य शिक्षाधिकारी व अपर निदेशक से मिले शिष्ट मंडल ने बताया कि मुंदोली इंटर कॉलेज में चार साल से प्रधानाचार्य, जीव विज्ञान व भूगोल के प्रवक्ता व हाईस्कूल में विज्ञान का शिक्षक नहीं है। इंटर कॉलेज देवाल में अंग्रेजी सहित कई विषयों के शिक्षक नहीं है। जिसे पढ़ाई बाधित हो रही है। संवाद