नारायणबगड़। ब्लाॅक के पैंतोली गांव को राजस्व गांव का दर्जा मिल गया है। यहां के ग्रामीण लंबे समय से पैतोली गांव को मूल राजस्व ग्राम डुंग्री से पृथक कर अलग से राजस्व ग्राम गठित करने की मांग शासन से कर रहे थे। अब जाकर शासन की ओर से इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब ग्रामीणों को राजस्व गांव को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। गांव के बीरेंद्र गुसाईं ने बताया कि राजस्व ग्राम बनने पर पैतोली के ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया। संवाद