गौचर। नगर पालिका के द्रोणागिरी वार्ड में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी है। वार्ड सभासद विनोद सिंह कनवासी ने वन विभाग को ज्ञापन देकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। सभासद विनोद सिंह कनवासी ने कहा कि लगभग 15 दिनों से वार्ड में गुलदार की दहशत बनी है। कुछ दिन पहले ही गुलदार ने दो कुत्तों पर हमला किया जबकि एक बैल को मार डाला। वहीं धनपुर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संवाद