मंडल घाटी के सगर गांव में चल रहे पांडव नृत्य में पौराणिक जागरों पर पांडव परिवार अद्भुत नृत्य कर रहे हैं। पांडव परिवार अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम भी पूछ रहे हैं।
सगर गांव में आज भी इस पौराणिक धार्मिक अनुष्ठान को ग्रामीण आस्था के साथ आयोजित कर रहे हैं। दिन में पांडव नृत्य हो रहा है तो रात्रि संध्या पर ग्रामीण जागर, झुमैलो, दाकुड़ी और चौफुला नृत्य भी कर रहे हैं। पांडव नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र रावत ने बताया कि आयोजन दस नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह नेगी, आशीष बिष्ट, रमेश सिंह, भवान सिंह, मनवर सिंह, माइकल, विकास बिष्ट, मयंक, शिवम नेगी, दीपक रावत, गजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, देवेंद्र बजवाल और आनंद सिंह के साथ ही महिला मंगल दल की महिलाएं भी अपना सहयोग दे रही हैं।