फोटो
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित सोनला गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। प्रतिदिन पांडव पश्वा अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं। मंगलवार को पांडवों ने घर-घर जाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। सोनला गांव में लंबे समय बाद पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में आयोजन को लेकर उत्साह है। आयोजन समिति के दीपक सजवाण, कुलदीप कंडेरी, अरविंद सजवाण, प्रदीप, आशीष, प्रकाश और कुलदीप ने बताया कि पांडव नृत्य का आयोजन 21 दिसंबर से शुरू हुआ था और समापन 29 को होगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी पहुंचे हैं। संवाद