फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तोप और माथर में पांडव लीला का मंचन

Wed, 07 Jan 2026 10:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। क्षेत्र के तोप और माथर गांव में आयोजित सात दिवसीय पांडव लीला का समापन हो गया। दोपहर को पांडव कौरव युद्ध हुआ। इस दौरान भीम ने दुर्योधन का वध कर दिया। वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पांडव देवताओं के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा कर मंदिर में स्थापित किया। वहीं तोप गांव में आयोजित महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि पौराणिक महोत्सव ही हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान है। माथर गांव में आयोजित पांडव लीला में हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से आपसी सदभाव बढ़ता है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी भी मौजूद रहे। वहीं आदिबदरी तहसील के ढमकर गांव में पांडव लीला का शुभारंभ हुआ। पंडित मनोज खंडूड़ी, क्षेपंस त्रिलोक भंडारी, पदम बिष्ट, मदन रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें