फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पाडुली गांव में पांडव नृत्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। सिदोली क्षेत्र के पाडुली गांव में 35 साल बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया गया है। शनिवार को गणेश पूजन के साथ 11 दिवसीय पांडव नृत्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। पांडव नृत्य अनुष्ठान के तहत 20 दिसंबर को बांण पूजन, 23 दिसंबर को नारायण वृक्ष मोहर न्योतन और 24 दिसंबर को पांडव पश्वाओं और ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से मोहर वृक्ष को पांडव चौक लाकर स्थापित करेंगे। 25 दिसंबर को जलयात्रा व गेंडा पूजन के बाद 26 दिसंबर को ब्रह्मभोज के साथ पांडव नृत्य का समापन होगा। शनिवार को कुल पुरोहितों की ओर से तय किए गए मुहूर्त पर पांडव नृत्य का भव्य मंचन शुरू हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें