गौचर। पनाई गांव में आयोजित पांडव नृत्य को देखने के लिए शनिवार और रविवार को लोगों की भीड़ लगी रही। गत पांच जनवरी से पांडव लीला कमेटी पनाई की ओर से आयोजित पांडव नृत्य में शनिवार को गैंडा कौथिग और रविवार को राजसूय यज्ञ का आयोजन हुआ। सोमवार को जल यात्रा और भंडारे के साथ पांडव नृत्य का विधिवत समापन होगा। संवाद