पोखरी। विकासखंड पोखरी के अंतर्गत विशाल और पाब ग्राम पंचायत में दो नवंबर से पांडव नृत्य लीला का आयोजन किया जाएगा। 12 नवंबर तक चलने वाले इस पांडव नृत्य कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। दस साल बाद होने वाले इस आयोजन को दोनों गांव के लोग संयुक्त रूप से कर रहे हैं। दिन में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक व शाम को आठ बजे से रात 11 बजे तक पांडव नृत्य किया जाएगा। अंकित भंडारी व महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण पांडव नृत्य की तैयारी में जुटे हैं। संवाद