फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कविता पाठ में पल्लवी और रिद्धिमा अव्वल

Sun, 13 Sep 2026 03:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विकासखंड दशोली में पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जूनियर और सीनियर वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जूनियर वर्ग की हिंदी/स्थानीय कविता पाठ प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, शौर्य चंद्र द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। अंग्रेजी कविता पाठ में अंश त्रिपाठी, अनिरुद्ध व अंकिता, विज्ञान मॉडल में समीर, पियूष कुमार व आईशा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राइंका गौणा की टीम के सागर, प्रशांत व रिया प्रथम, जबकि विज्ञान नाटक में राइंका नैग्वाड़ की अंशिका, ईशा, आकृति, अलिशा, प्रिया, जानवी, यशश्री व चंद्रा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की हिंदी/स्थानीय कविता पाठ में रिद्धिमा राणा, निधि, स्मृति, अंग्रेजी कविता पाठ में सृष्टि, वैष्णवी व तरुण तथा विज्ञान मॉडल में सिया, अनन्या और अभिनव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह, ब्लॉक समन्वयक गीता डिमरी, सह समन्वयक दीवान सिंह नेगी और जनपदीय समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आत्मप्रकाश डिमरी, राजकिशोर सिंह रावत, धनपति शाह, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश पुरोहित, तजेंद्र मनराल, सुरेंद्र सिंह रावत समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें