फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों ने की हेमकुंड साहिब की तारीफ

विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के बाद पीपलकोटी में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते पाकिस्तान के श? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचा पाकिस्तान के 45 श्रद्घालुओं का जत्था बृहस्पतिवार को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर लौट गया है। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब क्षेत्र की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसा पवित्र स्थान पहले कभी नहीं देखा था। श्रद्धालुओं के जत्थे का नेतृत्व कर रहे प्रीतम सिंह ने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य मन को सुकून पहुंचा रहा है। हेमकुंड साहिब और यात्रा पड़ावों में साफ-सफाई मिली और स्थानीय लोगों का व्यवहार बेहद सौम्य है। 19 अगस्त को जत्था गोविंदघाट पहुंचा था। इससे पूर्व दस अगस्त को भी पाकिस्तान के सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचा था। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि पाकिस्तान के श्रद्धालुओं की हेमकुंड साहिब में अटूट आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें