गोपेश्वर। पुलिस लाइन गोपेश्वर में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस परिवार के बच्चों की पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा छह से 10वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत और प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी ने कक्षा के अनुसार बच्चों को शीट वितरित की। बड़ी कक्षा के बच्चों को ड्रॉइंग शीट और छोटी कक्षा के बच्चों को कलरिंग शीट दी गई। प्रतियोगिता का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा। संवाद