गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग पर गोपेश्वर से गैरसैंण तक पदयात्रा निकालते आंदोलनकारी प्रवीण काश?
- फोटो : GOPESHWAR
गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आंदोलनकारी प्रवीण काशी के नेतृत्व में शुक्रवार को गोपेश्वर से गैरसैंण पदयात्रा शुरू हुई। प्रवीण काशी नंगे पांव यात्रा कर रहे हैं। गोपीनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर जिला बार संघ के अध्यक्ष भगत सिंह रावत ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आंदोलनकारी प्रवीण काशी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में दो राजधानी की कोई जरूरत नहीं है। सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर दो राजधानी बनाकर जनता के पैसे की खुलेआम बर्बादी कर रही है। उनका कहना है कि जब तक उत्तराखंड सरकार गैरसैंण में नहीं बैठेगी, तब तक पर्वतीय कृषि व उद्योग नीति नहीं बनेगी और पहाड़ से पलायन नहीं रुकेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह मिंगवाल, विक्रम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह बिष्ट, अरविंद हटवाल, भगत सिंह बर्त्वाल आदि मौजूद थे। संवाद