फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में स्थापित होगा 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। सीएमएस डा. जीएस चुफाल ने बताया कि प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। दो दिनों में यह काम करना शुरू कर देगा। फ्रांस से आयात ऑक्सीजन प्लांट शुक्रवार को गोपेश्वर जिला चिकित्सालय परिसर में पहुंचा। प्लॉट स्थापित होने के बाद अस्पताल के प्रत्येक बेड में मरीज को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन मुहैया होगी। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अलादीया ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगभग 45 लाख की लागत से ओटोमेटिक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यह प्लांट एक मिनट में 200 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें