फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर जमकर काटा बवाल

Sat, 09 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की मांग पर मोटर मार्ग पर जाम लगाते पीटीए पदाधिकारी और अन्य लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर विद्यालय पीटीए और स्थानीय लोगों ने शनिवार को जमकर बवाल काटा। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर लोगों ने चमोली-ऊखीमठ मोटर पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया, जिसके बाद एसडीएम अनिल चनियाल की ओर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। और यातायात सुचारु किया गया है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज की कब्जे वाली भूमि पर एक महिला के अस्थाई निर्माण को लेकर शनिवार को पीटीए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद पीटीए पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने मांग को लेकर चमोली-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया।

पीटीए अध्यक्ष नवल भट्ट और व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि नगर में बाहरी व्यक्तियों के विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पूर्व में जिला प्रशासन से की गई। लेकिन प्रशासन ने मामले में को कोई कार्रवाई नहीं। ऐसे में पीटीए और स्थानीय लोगों ने आंदोलन के जरिये अतिक्रमण हटाने का निर्णय किया है। कहा गया कि अतिक्रमण न हटने की सूरत में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, उपजिलाधिकारी अनिल चनियाल का कहना है कि मामले में विद्यालय प्रबंधन को भूमि दावा न्यायालय में पेश करने के लिए कहा गया है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दावा किए जाने पर मामले में विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें