फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ब्रह्मकपाल में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान

Wed, 07 Oct 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष में पितरों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना को लेकर बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्राद्धपक्ष शुरू होने के बाद से अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पिंडदान और तर्पण करा चुके हैं। श्राद्धपक्ष समाप्त होने तक यह संख्या एक लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

श्राद्धपक्ष में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। भारत के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित संजय हटवाल ने बताया कि श्राद्धपक्ष शुरू होने के बाद से अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करा चुके हैं। इस वर्ष पिछले दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। श्राद्धपक्ष समाप्त होने तक यह आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें