फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चोर की तलाश के लिए 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई धनराशि और चेकबुक मिली। आरोपी के खिलाफ पूर्व में टिहरी, पौड़ी एवं देहरादून के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर से आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीती मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले से रखे लगभग 15 हजार नकद धनराशि और एक पासबुक चोरी कर ली थी। दुकानदार की ओर से कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई। प्राथमिक दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम की ओर से दुकान के आसपास सहित नगर क्षेत्र के 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फोटो एवं वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महावीर सिंह रावत (37) घनसाली टिहरी ने चोरी की बात स्वीकार की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें