फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन की बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अशासकीय माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षकों ने लंबित समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की। संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से कर्णप्रयाग ब्लॉक में जगदीश पंवार अध्यक्ष, विनोद रतूड़ी कोषाध्यक्ष, दशोली में जगत सिंह फर्स्वाण अध्यक्ष, देवेंद्र रावत कोषाध्यक्ष, जोशीमठ में भूषण देवसाली अध्यक्ष, सुधीर कुंवर उपाध्यक्ष, घाट में ताजबर सिंह झिंक्वाण अध्यक्ष, पोखरी में संजय सिंह राणा अध्यक्ष, एमडी सती कोषाध्यक्ष, गैरसैंण में आनंद सिंह कनवासी अध्यक्ष, बीरेंद्र राज कोषाध्यक्ष, नारायणबगड़ के देवी प्रसाद भारद्वाज अध्यक्ष, रघुवीर पटवाल कोषाध्यक्ष, थराली में लक्ष्मी प्रसाद देवराड़ी अध्यक्ष और देवाल ब्लॉक में डी मिश्रा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुशील मैखुरी, बीरेंद्र सिंह गुसांई, संजय सिंह राणा और सुनील जग्गी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें