फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाथों हाथ बिक रहीं आर्गेनिक सब्जियां

Mon, 07 Jul 2025 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्वालदम, जोशीमठ, गैरसैंण, दिवालीखाल आदि क्षेत्रों से किसान ला रहे बाजार तक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पहाड़ों में बरसात के मौसम में जमकर पहाड़ी सब्जियां बिक रही हैं। दूरदराज के गांवों से लोग सब्जियां लाकर कर्णप्रयाग में बेच रहे हैं। ऐसे में लोग आर्गेनिक सब्जियां हाथों हाथ खरीद रहे हैं। यह सब्जियां खाने में बेहतर स्वाद के साथ ही शरीर के लिए लाभदायक भी होती हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों में इन दिनों दिवालीखाल, गैरसैंण, नंदानगर, देवाल, थराली आदि ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल सब्जियों का उत्पादन होता है जिन्हें काश्तकार बेचने के लिए आसपास के बाजारों में जाते हैं और उन्हें बेचकर अच्छी आमदनी करते हैं। व्यापारी मोहन सिंह राणा ने बताया कि टमाटर 40, खीरा 40, बैंगन 40, लोकल आलू 30, ककड़ी 100, कटहल 40, लेंगुड़ा 50, मूली 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। साथ ही जोशीमठ के लोकल सेब भी आ रहे हैं जो 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता जावेद अख्तर ने बताया कि ग्रामीण सब्जियों को सीधे बाजार ले जा रहे हैं और यह सेहत के लिए भी बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें