फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Fri, 26 Jun 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बीते 11 जून को देवाल-घेस मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना की जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उपजिलाधिकारी थराली को जांच अधिकारी नामित किया गया है। लौसरी गांव के पास अपराह्न करीब तीन बजे हुई वाहन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जांच अधिकारी एसडीएम थराली यशवीर सिंह ने कहा कि यदि किसी के पास इस दुर्घटना के संबंध में कोई तथ्य, साक्ष्य या जानकारी हो तो वह दो जुलाई तक उनके कार्यालय में आकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें